Connect with us

वाराणसी

हिन्दू युवा वाहिनी महानगर द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हिन्दू युवा वाहिनी महानगर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विक्रम संवत 2080 हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महानगर अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार शाम को निकली शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी देख श्रद्धालु निहाल हो उठे। जगह जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा को मनीष पांडे , महंत बालक नाथ महाराज जी, ने रवाना किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला मौजूद रहे।
शोभायात्रा मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ केंद्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक, गौदोलिया होते हुए चितरंजन पार्क गोदौलिया पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मनीष मिश्रा जी ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष की शुरूआत हो रही है। हम सभी को मिलकर इन दिन का भव्य स्वागत करना चाहिए। इससे पहले शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान राम की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान लगाए जा रहे जय श्रीराम के जयकारे से समूचा शहर गूंज उठा। इस अवसर पर महानगर संयोजक कुशवाहा, दिनेश अग्रहरि , समाजसेवी सुमित सर्राफ, बाबू यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, गप्पू सिंह, अंशुल तिवारी, विनय चौरसिया, उमेश सिंह, रूद्र पांडे, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, सनी मौर्य, मनीष,नीतीश रौनक, राजन, विकाश, एवं जिला इकाई, सभी ब्लॉक इकाई, तहसील इकाई, सदर इकाई ,12 मंडल इकाई, 90 वार्ड इकाई के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page