Connect with us

सोनभद्र

हिण्डाल्को ने सर्द रात में जरूरतमंदों को कम्बल किये वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। शनिवार की रात हिण्डाल्को के अधिकारियों ने रेणुकूट रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आस-पास ठंड से कांप रहे जरूरतमंदों और मुसाफिरों को कम्बल प्रदान किया। हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने इस दौरान उन लोगों को राहत दी जो ठंडी रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। उन्होंने लगभग 250 कम्बलों का वितरण किया, जिससे ठिठुरते हुए लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी का अहसास हुआ।

Loading...

इस मौके पर हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारी यशवंत कुमार, कर्नल (सेनि) रोहित शर्मा और मेजर (सेनि) देवेन्द्र ओंकार भी उपस्थित थे। हिण्डाल्को के प्रबंधन ने ठंड के मौसम में राहगीरों और यात्रियों के लिए जलावनी लकड़ी की व्यवस्था भी शुरू की है जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page