वाराणसी
हरहुआ बाजार में तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारों से आसमान
Loading...
Loading...
हरहुआ बाजार आज पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जब हजारों की भीड़ के साथ तिरंगा यात्रा भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों की गूंज ने माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।
Loading...
इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय बब्बू, अवधेश सारथी, गौतम, डॉ. प्रदीप पांडेय, अशोक सिंह (इंडियन ऑयल), डॉ. चंद्रशेखर सिंह, राजेश मौर्य, श्रवण चौरसिया, अनिल जायसवाल, रजत सिंह, सचिन सिंह, निखिल सिंह, रिषू सिंह और डॉ. अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सहभागिता की, जिससे यह तिरंगा यात्रा अविस्मरणीय बन गई।
Continue Reading
