Connect with us

गाजीपुर

हनुमान मंदिर पर गूंजा अखंड हरि कीर्तन, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार के चोचकपुर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को सुबह 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Loading...

हनुमान मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन के साथ शाम को स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान भक्तिमय गीतों से किया गया। आयोजनकर्ता मिथलेश जायसवाल ने इस हनुमान मंदिर की महिमा बताते हुए कहा कि कोई सच्चे मन से अपनी इच्छापूर्ति की मांग करता है, तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी हो जाती है। ऐसी एक मनोकामना पूर्ण होने के तहत आज अखंड हरि कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजक अमन जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page