Connect with us

मनोरंजन

हनुमान बनकर गदर मचाएंगे सनी देओल

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर नितीश तिवारी रामायण के ऊपर फिल्म बना रहे हैं जिसमें हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल के साथ बातचीत हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी उत्सुकता पैदा हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सनी देओल को रामायण में भगवान हनुमान के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।

नितीश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल, हनुमान जी का रोल निभाने के लिए तैयार हो चुके हैं और वो इसके लिए बहुत उत्सुक भी हैं। उनके एक निजी दोस्त ने कहा कि, यह तो भगवान की खुद सेट की गई स्टार कास्ट है। भगवान हनुमान ताकत के प्रतीक हैं और फिलहाल इस रोल को निभाने के लिए सनी देओल से बेहतर कोई भी नहीं हो सकता है।

इस फिल्म की शूटिंग संभवतः मई 2024 में शुरू होगी। इसमें सनी देओल हनुमान जी के भूमिका में होंगे। फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट में भी उनका रोल होगा। मेकर्स को यकीन है कि दारा सिंह के बाद सनी देओल ही हैं जो आज के समय में भगवान हनुमान का बेहतरीन रोल कर सकते हैं।

इसके साथ ही फिल्म के अन्य कास्ट में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश होंगे। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा यही है। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो बड़े पर्दे पर सनी देओल को हनुमान बनते देखना फैंस के लिए एक शानदार अनुभव होगा। बात करें सनी देओल की आने वाली फिल्मों में तो इनमें “लाहौर 1947, सफर और बाप” जैसी फिल्में फ्लोर पर हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page