Connect with us

शिक्षा

हण्डिया पीजी कॉलेज में टैबलेट और स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिले चेहरे

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। जनपद के हण्डिया पीजी कॉलेज में शासन द्वारा संचालित डिजि शक्ति योजना के अन्तर्गत मंगलवार को स्नातकोत्तर छात्रों को टैबलेट एवं स्नातक स्तर के छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीके सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रयागराज ने 215 छात्रों को टैबलेट एवं 357 छात्रों को स्मार्ट फोन प्रदान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य है कि छात्रों में तकनीकीपरकता के प्रति बढ़ती रूचि को साकार करना ताकि ग्रामीण एवं शहरी छात्रों में प्रौद्योगिकी समन्वय स्थापित हो सके।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय सिंह ने छात्रों को प्रदत्त सुविधाओं की कड़ी में विस्तारण के रूप में उक्त योजना को रेखांकित कियां। डिजी शक्ति के समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र कुमार यादव विभागाध्यक्ष भूगोल एवं डॉ. शिवम वर्मा ने समस्त वैधानिक प्रक्रियाओं की पूर्णता के पश्चात् पात्र छात्रों को नियमगत रूप से टैबलेट एवं स्मार्ट फोन प्रदान करने की रूप रखा तैयार किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो. सुरेन्द्र सिंह उप प्राचार्य एवं प्रो. विवेक पाण्डेय समन्वयक I.Q.A.C. की उपस्थिति रही। साथ ही अति सहयोगी भूमिका का निर्वहन करने वालों में डॉ. रोहित सिंह, डॉ. क्रांति कुमार सिंह, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. धर्मेन्द्र भारतीय, डॉ. अनुराग मालवीय, डॉ. शारदा सिंह सहित कृष्ण राज यादव एवं शिवमूरत सिंह आदि रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page