Connect with us

दुनिया

हज के लिए मक्का पहुंचे 550 तीर्थयात्रियों की मौत, 68 भारतीय भी शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

अकेले मिस्त्र से आए 323 लोगों की हुई मौत

सऊदी अरब के मक्का में अधिकतम तापमान 52°C पहुंचा

सऊदी अरब के मक्का में गर्मी के कारण 12 से 19 जून के बीच 645 हज यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 68 भारतीय शामिल हैं। हालांकि सऊदी अरब ने हीट स्ट्रोक के कारण मरने वालों के आंकड़े पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हज यात्रा 14 जून को शुरू हुई थी और बुधवार (19 जून) को आखिरी दिन था।

सऊदी के 2 डिप्लोमैट्स ने‌बताया कि, ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं। मरने वालों में 323 नागरिक मिस्र के, 144 इंडोनेशिया के, 68 भारत के और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, ट्यूनीशिया और सेनेगल के भी हज यात्रियों की मौत हुई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा 1,75,000 भारतीय हज यात्रा के लिए मक्का पहुंचे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब के अफ़सरों ने जानकारी दी थी कि, गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक हाजियों का इलाज चल रहा है।‌ लेकिन रविवार, 16 जून के बाद से इस आंकड़े को अपडेट नहीं किया गया है और न ही मौतों के बारे में जानकारी दी है। लेकिन एक अधिकारी ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि, हर साल हज़ारों हाजी पैसे बचाने के चक्कर में आधिकारिक हज वीज़ा लिए बिना ही हज करने आ जाते हैं। ये बहुत ख़तरनाक है, क्योंकि इस वजह से वो सऊदी प्रशासन की तरफ़ से दी जा रही सुविधाओं के पात्र नहीं होते।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page