Connect with us

गोरखपुर

सूने घर से चोरों ने 15 हजार नकद सहित लाखों के गहने उड़ाए

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रजादी गांव में चोरों ने सुने घर का मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर कमरे में रखी आलमारी व बक्शे में से 15 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रजादी गांव निवासी अनिल कुमार शुक्रवार को दिन में घर में ताला बंद कर परिवार संग अपने ससुराल बकराबाद चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। सुने घर की भनक लगते ही चोरों ने शुक्रवार की रात घर का मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखी आलमारी और बक्शा तोड़ दिया। उसमें रखा मांगटिका, नथुनी, दो मंगलसूत्र, कंगन, दो जोड़ी पायल, अंगूठी, लैपटॉप व 15 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।

शनिवार को सुबह जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। घबराते दिल के साथ जब घर के अंदर गए तो देखा कि आलमारी और बक्शा टूटा था और चारों तरफ कपड़े बिखरे पड़े थे, जबकि गहने और कीमती सामान गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाने में दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर लौट गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की जानकारी है, छानबीन की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page