Connect with us

पूर्वांचल

सुल्तानपुर‌ : पुलिस चौकी में किसानों का धरना, चौकी इंचार्ज पर लगाया गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में शनिवार को लंभुआ तहसील अंतर्गत शंभूगंज पुलिस चौकी पर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद संगठन के किसानों ने कमलेश वर्मा के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज शंभूगंज पर बेवजह प्रताड़ित करने और फर्जी मुकदमे लिखने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

सीओ सिटी द्वारा जिला सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता कर एक सप्ताह के लिए समय लेने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। संगठन के प्रवक्ता महेश मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा दोषी चौकी इंचार्ज पर एक सप्ताह के अंदर जांच कर कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो किसान निर्धारित समय सीमा के बाद पुनः शंभूगंज चौकी पर बड़ी संख्या में धरने पर बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो किसान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठेंगे।

वहीं इसी क्रम में जिला सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस महके को खरी-खरी सुनाते देते हुए कहा कि पुलिस बेवजह किसी को परेशान करेंगे तो संगठन चुप नहीं बैठने वाला है। संगठन द्वारा एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित किया गया है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा जिला महासचिव उमेश गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष बदायूं राजेश गुप्ता, मुस्तकीम खान बिफ्फू खान, हकीमुल, निशा समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page