Connect with us

दुनिया

सुअर की किडनी लगवाने वाले पहले इंसान की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मेडिकल साइंस ने वर्तमान समय में काफी तरक्की कर ली है। डॉक्टर्स हमेशा नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ताजा मामला अमेरिका से है जहां मैसाचुसेट्स में एक व्यक्ति को सुअर की किडनी लगाई गई थी। सुअर की किडनी लगने वाला वह पहला इंसान था। हालांकि लगभग दो माह बाद उसका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय रिक स्लेमैन को पिछले साल पता चला की वह किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। बीमारी भी अंतिम चरण पर थी। ऐसे में उनके पास किडनी प्रत्यारोपण के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। मेडिकल साइंस में एक्सपेरिमेंट करने के लिए डॉक्टरों ने रिक स्लेमैन को जैसे- तैसे‌ समझा बुझाकर सुअर की किडनी लगवाने के लिए राजी कर लिया।

Loading...

डॉक्टर का कहना है कि, ये उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो अंगदान का इंतजार कर रहे थे। मार्च में उनकी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। लगभग चार घंटे की सर्जरी के बाद किडनी प्रत्यारोपित हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। लेकिन 2 महीने के बाद उनकी मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page