Connect with us

मध्य प्रदेश

सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सिंगरौली, मध्य प्रदेश (जयदेश)। सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात शौचालय गई एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला अपने पति के साथ जबलपुर से इंटरसिटी ट्रेन द्वारा चोपन जा रही थी। ट्रेन के स्टेशन रुकने पर पति चाय लेने बाहर गया और इस दौरान वाहन स्टैंड पर कार्यरत ठेका कर्मी ने शौचालय में महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी तुरंत अपने पति को दी और दोनों ने स्टेशन चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी कटनी को बुलाया गया। जीआरपी ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ठेका कर्मी देवालाल साकेत को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

अधिकारियों ने बताया कि मामला सिंगरौली स्टेशन चौकी में ऑनलाइन एफआईआर और महिला अधिकारी न होने के कारण कटनी जीआरपी थाने में दर्ज किया गया। यहां भी महिला अधिकारी की अनुपस्थिति के चलते जबलपुर से एसआई संजीवनी राजपूत को बुलाया गया, जिन्होंने पीड़िता का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page