Connect with us

भदोही

सावन में बाबा गोपेश्वरनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक और पूजा-अर्चना, हवन-आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद

(स्थानीय संवाददाता)। भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। इसी क्रम में राजमार्ग बड़ा चौराहा स्थित बाबा गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही और पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ अनुष्ठान

गोपेश्वरनाथ सेवा समिति के प्रमुख सदस्य प्रदीप जायसवाल (दीपू) ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का जल, दूध एवं पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई।

आरती, हवन और प्रसाद वितरण में शामिल हुए श्रद्धालु

रुद्राभिषेक के उपरांत मंदिर परिसर में हवन एवं महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा संपन्न होने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

बड़ी संख्या में भक्त रहे उपस्थित

इस अवसर पर विनोद यादव, सोनू, शिवम पुष्पकार, चंदन, प्रिंस पुष्पकार, मोंटी विश्वकर्मा, भगवती प्रसाद, राजीव दुबे, रोशन सहित गोपेश्वरनाथ सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page