Connect with us

बलिया

सावन के दूसरे सोमवार पर धनेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी आस्था

Published

on

Loading...
Loading...

हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र

ब्रह्म मुहूर्त से लगी श्रद्धालुओं की कतार, जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

रतसर (बलिया)। पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। धनौती स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन धनेश्वर नाथ शिव मंदिर में तड़के से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे।

बेलपत्र और गंगाजल से किया अभिषेक

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और जल अर्पित करने के साथ दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में लगातार भक्तों की आवाजाही बनी रही।

Advertisement

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं और पुलिस के सहयोग से दर्शन-पूजन का सिलसिला शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page