गोरखपुर
साइबर फ्रॉड में ठगी के 71 हजार पीड़ित को वापस मिले
कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर होल्ड कराई रकम
गोरखपुर। साइबर फ्रॉड के मामले में कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई ₹71,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित को राहत मिली है।
शिकायत मिलते ही साइबर पोर्टल पर दर्ज कराया मामला
साइबर अपराधियों ने आवेदक के बैंक खाते से कुल ₹71,000 की धनराशि धोखाधड़ी कर निकाल ली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़ित की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई गई और ठगी की रकम को होल्ड कराया गया।
बैंक से समन्वय कर खाते में लौटाई रकम
पुलिस टीम ने एमआरएम पोर्टल के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद 4 सितंबर 2026 को ₹71,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
साइबर हेल्प डेस्क टीम की सक्रियता से मिली राहत
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई से पीड़ित को ठगी की रकम वापस मिल सकी। पुलिस ने साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और समय रहते पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर की प्रमुख भूमिका रही।
