Connect with us

राज्य-राजधानी

सहस्रताल में ट्रैकिंग के दौरान भटके 22 सदस्यीय दल में 13 को बचाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तरकाशी। उच्च हिमालययी क्षेत्र में सहस्त्रताल के ट्रैकिंग के दौरान खराब मौसम में रास्ता भटकने से नौ ट्रैक्टर्स की मौत हो गयी। प्रशासन के बचाव अभियान में 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाल लिया गया । इनमें से 11 को एयरलिफ्ट किया गया ,जबकि दो को वन विभाग की टीम साथ ले आयी। पांच के शव बुधवार को ही मिल गए हैं, जबकि लापता चार लोगों के शव को गुरुवार को ले आये।

Loading...


उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि 29 मई को कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के ट्रैकरों का 22 सदस्यीय दल मल्ला- सिल्ला से कुश कल्याण बुग्याल होते हुए 4100 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित सहस्त्र ताल की ट्रैकिंग के लिए गया था। दो जून को दल कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। इनमें से 20 ट्रैक्टर्स तीन जून को सहस्त्र ताल के लिए रवाना हुए थे, पर मौसम खराब होने से घने कोहरे और बर्फबारी के बीच फंस गए। पूरी रात उन्हें ठंड में काटनी पड़ी। इनमें से नौ की मौत हो गयी, जबकि बाकी वहां फंसे हुए थे। ट्रैकिंग एजेंसी संचालक ने मंगलवार शाम जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन ने एसडीआरएफ एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीमें रवाना की। वायुसेना की हवाई सर्च और बचाव टीम को भी अभियान में लगाया गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page