Connect with us

राज्य-राजधानी

सरकार ने कैंसर की तीन दावों को कम करने का लिया निर्णय

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली में सरकार ने तीन प्रमुख कैंसर रोधी दवाओं ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डुरवालुमाब की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) को कम करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने दवा निर्माताओं को इन दवाओं की कीमत घटाने के निर्देश जारी किए हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि सीमा शुल्क में छूट और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, यह पहल केंद्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के अनुरूप है जिसमें सरकार ने कैंसर पीड़ितों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए इन तीन दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देने और जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% करने का प्रावधान किया था।

Loading...

इस निर्णय का उद्देश्य कैंसर रोधी दवाओं की किफायती कीमतों पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वे डीलरों राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को मूल्य सूची में बदलाव की जानकारी प्रस्तुत करें और एनपीपीए को फॉर्म-कक या फॉर्म-श् के माध्यम से इस मूल्य परिवर्तन की सूचना दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page