Connect with us

चन्दौली

सड़क हादसे में मां-बेटा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के बरहनी क्षेत्र के अमड़ा अस्पताल के पास शुक्रवार को एक बाइक हादसे में सैयदराजा निवासी मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब अमृत मौर्या (22) अपनी मां अंजू देवी (40) के साथ बाइक से गैस एजेंसी में केवाईसी कराने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस एजेंसी के पास एक अन्य बाइक सवार द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से अमृत को भी मजबूरन ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवीयता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page