Connect with us

गाजीपुर

सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का आईजी जोन ने जाना हाल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक पिकअप वाहन में 22 यात्री सवार थे वह अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर गोरखपुर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को जिला अस्पताल, गाजीपुर भेजा गया। इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। शेष 14 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाराणसी परिक्षेत्र, मोहित गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में घायलों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए।

मृतकों की सूची:

1. अमर सिंह (45)

Advertisement

2. सुरेंद्र गुप्ता (54)

3. श्याम सुंदर (45)

4. पुष्पा देवी (40)

5. इसरावती (45)

6. नित्या सिंह (5)

Advertisement

7. सुधा चौरसिया (55)

8. लीलावती (40)


घायलों की सूची:

1. आर्यन सिंह (20)

2. रामआश्रय (65)

Advertisement

3. अंश यादव (13)

4. घूरहू गुप्ता (58)

5. गंगा (55)

6. आदित्य (8)

7. वंदना सिंह (45)

Advertisement

8. मुन्नी सिंह (40)

9. धानमती (30)

10. सोमारी (55)

11. गुंजा (50)

12. अंशिका सिंह (12)

Advertisement

13. सुभावती (40)

14. लालदेवी (55)

इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page