Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को बैंक चेकिंग और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा थाना क्षेत्रों में स्थित सभी बैंकों और संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था।

इसके साथ ही आम जनमानस को धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सचेत करते हुए उन्हें निडर और सुरक्षित रूप से अपना कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अभियान ने जनसमूह में सुरक्षा का भाव जागृत किया, जिससे सभी को विश्वास मिला कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page