Connect with us

वाराणसी

सड़क पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से चेतगंज पुलिस द्वारा आज व्यापक पैदल गश्त एवं सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज ने हमराह पुलिस बल के साथ लहुराबीर चौराहे से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद प्रदीप होटल तिराहा, अमर उजाला तिराहा, तेलियाबाग चौराहा, लोहा मंडी एवं जय सिंह चौराहा होते हुए पुनः लहुराबीर तक पैदल गश्त की गई।

Loading...

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क पर सामान न फैलाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करने की अपील भी की। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page