Connect with us

वाराणसी

राहगीरों से विवाद करना पड़ा महंगा, चेतगंज पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराध और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों आरोपी पारिवारिक विवाद और राहगीरों से कहासुनी कर माहौल बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनु प्रजापति निवासी सरायगोवर्धन, चेतगंज तथा आशीष पटेल निवासी परमानंदपुर, शिवपुर को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तारी रविवार दोपहर थाना क्षेत्र चेतगंज में की गई। दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Loading...

इस कार्रवाई में थाना चेतगंज प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी पान दरीबा रोहित कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी तेलियाबाग अली अतहर समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page