Connect with us

बलिया

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर प्रशासन अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, घाटों, मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी

बलिया। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को प्रमुख मार्गों की मरम्मत, जल निगम को पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को लटकते बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्नान घाटों और मंदिरों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रावण के प्रत्येक सोमवार को प्रमुख मंदिरों पर मेडिकल टीमों की तैनाती रहेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से नदियों और घाटों पर सेल्फी न लेने तथा कांवड़ वाहनों की विंडशील्ड को पूरी तरह ढकने से बचने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page