Connect with us

बलिया

दो माह से फार्मासिस्ट का पद रिक्त, सिकन्दरपुर सीएचसी में दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

मरीजों को दवा के लिए करनी पड़ रही परेशानी, जल्द नियुक्ति की उठी मांग

सिकन्दरपुर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकन्दरपुर में पिछले लगभग दो महीनों से फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण 1 जून 2026 को हो गया था। उनके स्थानांतरण के बाद अब तक विभाग की ओर से किसी नए फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। इसके चलते चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद मरीजों को दवा वितरण में विलंब और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों का कहना है कि फार्मासिस्ट के अभाव में अस्पताल की दवा वितरण एवं रखरखाव व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नियमित फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सीएचसी में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाना आवश्यक है, ताकि मरीजों को समय पर दवाएं मिल सकें और अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page