Connect with us

गाजीपुर

शेरपुर से वीबी जीरामजी योजना की शुरुआत, सैकड़ों श्रमिकों ने किया श्रमदान

Published

on

Loading...
Loading...

झाड़ियों की सफाई से हुआ शुभारंभ, 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास पर जोर

गाजीपुर। विकासखंड भांवरकोल में गुरुवार को वीबी जीरामजी योजना का औपचारिक शुभारंभ शेरपुर ग्राम पंचायत से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद एवं प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने सैकड़ों श्रमिकों के साथ शेरपुर कला स्थित खेल मैदान में झाड़ियों की सफाई कर किया।

इस अवसर पर ग्रामीण सचिवालय शेरपुर में जनसम्मेलन का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रमिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने योजना के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिकों को वर्ष में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) आर.पी. गुप्ता ने कहा कि यह योजना जल संरक्षण, जल संचयन तथा ग्रामीण आजीविका के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

ग्राम सचिव सूर्यभान राय ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और लोगों को अपने ही गांव में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, ग्राम सचिव सूर्यभान राय, एपीओ आर.पी. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page