Connect with us

वाराणसी

शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सावन के मद्देनजर काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें तैनात की गई हैं। सावन भर ये टीमें तीन शिफ्ट में काम करेंगी। एक टीम में एक डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स रहेंगे। वहीं कांवरियों के मार्ग पर जगह-जगह एम्बुलेंस तैनात रहेगी। टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल पर लोग एम्बुलेंस की सहायता ले सकते हैं।

Loading...

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने एसीएमओ डॉ. एके मौर्या को नोडल अधिकारी बनाया है। सोमवार को दशाश्वमेध पुलिस चौकी पर एक और चौक थाने में तीन टीमें तैनात हुईं। एक-एक टीम दशाश्वमेध चितरंजन पार्क, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर में भी तैनात हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page