Connect with us

वाराणसी

शादी समारोह से युवक की बाइक चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गहुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना गोसाईंपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सुरेश विश्वकर्मा के घर आई बारात के समय हुई। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद चोलापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

सरसौल गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा, पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम विश्वकर्मा, 13 मई की शाम करीब छह बजे गहुरा गांव स्थित सुरेश विश्वकर्मा के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी।

Loading...

जब सतीश विवाह समारोह से लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

बाद में सतीश विश्वकर्मा ने चोलापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page