Connect with us

मिर्ज़ापुर

विश्व आदिवासी दिवस पर उठी छह सूत्रीय मांगें

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक ने दिया समाधान का भरोसा

दलित कोल आदिवासी संगठन के कार्यक्रम में कोल-मुसहर-धरकार को जनजाति का दर्जा देने समेत कई मांगें उठीं

मिर्जापुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पटेहरा क्षेत्र के दीप नगर में दलित कोल आदिवासी संगठन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। इस दौरान संगठन की ओर से विधायक को छह सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपकर आदिवासी समाज की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

जनजाति का दर्जा देने की मांग

संगठन ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में कोल, मुसहर और धरकार जातियों को जनजाति का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही वनाधिकार अधिनियम 2006 व 2008 को लागू करने, जंगल के किनारे बसे आदिवासियों के घर नहीं गिराने तथा भूमिहीन आदिवासियों को जहां वे रह रहे हैं, वहीं आवासीय और कृषि पट्टा देने की मांग की गई।

पेयजल और बिजली की सुविधा की भी मांग

संगठन ने आदिवासियों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने तथा भूमिहीन आदिवासियों के आवासीय क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आदिवासी समाज को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

विधायक ने दिया मांगें पूरी कराने का आश्वासन

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश समिति के लाल बहादुर कोल, जय मंगल प्रसाद, महादेव कोल, गोपीनाथ कोल, हीरामणि कोल, सुरेश कुमार बौद्ध, हीरालाल पाल, लालचंद कोल समेत मंडल और जिला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने सहभागिता की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page