Connect with us

अपराध

वाराणसी : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, संदिग्ध हाल में मिली युवतियां

Published

on

Loading...
Loading...

सिगरा थाना अंतर्गत एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में दो युवतियां संदिग्ध हाल में मिलीं, जबकि युवक फरार हो गए। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस को होटल में सेक्ट रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। तत्परता दिखाते हुए एसीपी चेतगंज आईपीएस नीतू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में औचक छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक भाग गए। पुलिस ने दो युवतियों को संदिग्ध हाल में पकड़ा। युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

Loading...

बाद में उनके परिजनों को बुलाते हुए उन्हें समझा-बुझाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस होटल संचालक पर कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान सिगरा एसओ राजू सिंह, रोडवेज चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page