Connect with us

चन्दौली

वाराणसी से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading...
Loading...


मुगलसराय (चंदौली) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देर रात शहाबगंज निवासी दीपक वाराणसी से अपने घर लौट रहा था। जलखोर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

Loading...

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page