Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में बड़ा एक्शन : 6 मस्जिदों के विस्थापन पर अंतिम मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

दालमंडी क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत अब धार्मिक स्थलों पर भी कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन ने इस परियोजना के दायरे में आने वाली छह मस्जिदों को चिन्हित किया है, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित पक्षों से बातचीत जारी है।

जानकारी के अनुसार दालमंडी बाजार से काशी विश्वनाथ मंदिर तक सुगम मार्ग विकसित करने की योजना के अंतर्गत करीब 180 से अधिक मकान इस परियोजना की जद में आए हैं। अब तक लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 105 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।

Loading...

इसी क्रम में अब छह मस्जिदें—लंगड़े हाफिज मस्जिद, करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, निसारन मस्जिद, अली रजा मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद—भी चौड़ीकरण क्षेत्र में शामिल पाई गई हैं। इन धार्मिक स्थलों के विस्थापन को लेकर मस्जिद कमेटी और मुतवल्लियों से प्रशासन की वार्ता जारी है, जिसका निष्कर्ष जल्द निकालने का दावा किया जा रहा है।

इससे पहले मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने विरोध भी दर्ज कराया था। ऐसे में अब मस्जिदों के मामले में सहमति बनाना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती माना जा रहा है।जिला प्रशासन का कहना है कि सभी पक्षों से सकारात्मक माहौल में संवाद किया जा रहा है और 31 मई तक इन स्थलों को खाली कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पूरे प्रोजेक्ट को 31 अगस्त तक पूर्ण कर संबंधित विभाग को सौंपने की योजना भी बनाई गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page