Connect with us

वाराणसी

कायाकल्प कार्यक्रम : यूसीएचसी शिवपुर में एक्सटर्नल असेसमेंट संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित यूसीएचसी शिवपुर में शनिवार को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत एक्सटर्नल असेसमेंट संपन्न कराया गया। मूल्यांकन डॉ. क्षितिज पाठक एवं डॉ. हसनैन अहमद द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण प्रणाली, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं, दवा वितरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

असेसमेंट टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं मरीज हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा कायाकल्प कार्यक्रम के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुण यादव, डॉ. रश्मि उपाध्याय, डॉ. उपमा पांडेय, प्रधान सहायक अरुण कुमार सेठ, नितेश चौबे सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अस्पताल परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि कायाकल्प कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता आधारित सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page