Connect with us

वाराणसी

वाराणसी मंडल के बनारस-माधोसिंह रेल खण्ड पर रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में आज वाराणसी मंडल के बनारस-माधोसिंह रेल खण्ड पर रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत बच्चों संरक्षा ज्ञान दिया गया। संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में मौखिक एवं लिखित जानकारी दी गयी। उक्त जानकारियां वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के सेफ्टी काउंसलरों विजय यादव, अविनाश मिश्रा एवं शशांक शर्मा आदि द्वारा क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विधयलयों में सड़क मार्ग से जाकर दी गई। इस अवसर पर विधयलयों के बच्चों को 1000 संरक्षा हैण्ड आउट्स का वितरण भी किया गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page