Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : ई-बस व सिटी बसों में अब सफर हुआ महंगा, यात्रियों को अब देना होगा दुर्घटना निधि व जीएसटी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ई-बस व सिटी बसों के किराये में बढोत्तरी कर दी गई है। नगरीय परिवहन निदेशालय के निर्देश पर बसों का किराया बढ़ाया गया है। यात्रियों को अब दुर्घटना निधि व जीएसटी भी देना होगा। प्रति टिकट एक रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

एक जनवरी से बसों का किराया बढ़ा है। यात्रियों को ई-बसों के टिकट पर दुर्घटना निधि के साथ ही पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी। इससे ई-बसों का दो से पांच रुपये तक अधिक किराया चुकाना होगा। अब ई-बसों का न्यूनतम किराया 12 रुपये हो गया है।

Loading...

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव वर्मा ने बताया कि बढ़ी हुई दरें पहली जनवरी से लागू कर दी गई हैं। स्लैब के अनुसार तीन से 14 किलोमीटर की परिधि में तीन रुपये, 42 से 60 किलोमीटर तक चार रुपये और 60 किलोमीटर के ऊपर पांच रुपये किराया बढ़ा है। वीसीटीएसएल की साधारण बसों में दुर्घटना निधि के मद में मात्र एक रुपया ही बढ़ाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page