Connect with us

गाजीपुर

वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के थाना बरेसर और थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधी राजू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चेकिंग के दौरान शिउरी अमहट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर तिराहीपुर सिधागर घाट मुबारकरपुर जुगनू गाँव के पास पकड़ लिया।

अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त पर गाजीपुर और चंदौली जनपद में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं।

Loading...

पुलिस ने मौके से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक HERO HF DELUXE मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ थाना बरेसर में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page