Connect with us

वाराणसी

लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करें, विशेष रुचि लें कार्यदायी संस्थाएं : डीएम

Published

on

Loading...
Loading...

निर्माण कार्यों में देरी पर यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता पर डीएम नाराज

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश/जिलांश, क्रिटिकल गैप्स योजना तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमआइएस पोर्टल पर दर्ज तथा समय सीमा से विलंबित परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थावार गहन समीक्षा की।

इसके साथ ही उन्होंने विलंबित परियोजनाओं की स्वीकृत एवं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे विशेष रुचि लेते हुए लंबित परियोजनाओं के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध न होने तथा टेंडर प्रक्रिया में देरी को लेकर यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने लंबित प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अलग से बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग (निर्माण एवं प्रांतीय खंड), सीएन्डडीएस, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, यूपीपीसीएल, यूपी एग्रो, बिजली विभाग तथा नगर निगम सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page