Connect with us

खेल

रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के दूसरे मुकाबले में आज पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पंजाब की ओर से ऑलराउंडर सैम करन‌ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए, जबकि एल० लिविंगस्टोन ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन बनाए। आईपीएल का यह दूसरा मुकाबला था जिसमें पहला अर्थशतक सैम करन के नाम रहा।

Loading...

तो वहीं क्रिकेट मैदान में ऋषभ पंत ने लगभग 15 महीने बाद वापसी की। लोगों ने ऋषभ पंत को खूब चीयर-अप किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page