Connect with us

मऊ

रैली के जरिए किया योग जागरूकता का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। शारदा नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, पहसा गढ़वा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए आगामी विहंगम योग शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। संस्थान के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह, चेयरपर्सन डॉ. एकिका सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह, एंब्रियोलॉजिस्ट डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ईना यादव, कॉलेज की प्राचार्य पल्लवी राय और प्रबंधक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह रैली पास के दो गांवों में निकाली गई।

Loading...

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि भारतीय योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना गर्व की बात है। योग दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से संस्थान परिसर में विहंगम योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page