Connect with us

अपराध

रेलवे टिकट की दलाली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बताया ठगी करने का तरीका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के मंडुवाडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे राजकीय पुलिस और क्राइम टीम ने रेलवे टिकट की दलाली कर हेर-फेर करने वाले तीन दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से‌‌ 1 लाख 72 हजार रूपये के विभिन्न ट्रेनों के 30 टिकट बरामद किया है। रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि, वह लोग दिल्ली, आगरा अलीगढ़ व मुरादाबाद से बस से टिकट मंगवाते थे। जिसके कंडक्टर बनारस में आकर आरोपियों से संपर्क करते थे, इसके बाद आरोपी बीएस कंडक्टरों से टिकट लेकर इसे यात्रियों को मोटे दामों पर बेचते थे।

रेलवे क्राइम टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी की कुछ लोग रेलवे टिकट का कालाबाजारी करके उसे ऊँचे दामों पर बेच रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर लहरतारा क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी के पास स्थित चाय सियासत दुकान के पास से रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1,71,935 रुपए के टिकट भी बरामद किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर का रहने वाला वैभव मिश्रा (32 वर्ष), कोतवाली थाना अंतर्गत ईश्वरगंगी का रहने वाला निशांत श्रीवास्तव (26 वर्ष) और जैतपुरा थाना अंतर्गत चौकघाट, वाराणसी का रहने वाले राकेश सोनकर (25 वर्ष) शामिल है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page