Connect with us

अपराध

चुनावी परिणाम से बौखलाए उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय पर की तोड़फोड़ और लूटपाट

Published

on

Loading...
Loading...

पश्चिम बंगाल में मतगणना के दो दिन बाद भी कुछ जगहों पर राजनीतिक हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुर्गापुर और बर्धमान में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और लूटपाट की घटना सामने आई है। बर्धमान में भाजपा जिला कार्यालय पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। भाजपा का आरोप है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर लाठी-डंडों और पत्थर के साथ हमला किया। इस दौरान दर्जनों लोग घायल हो गए जिनका क्षेत्र की नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाज़ी करने के साथ ही बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। यही नहीं, इस हमले में तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को मामूली रूप से हल्की चोटें आई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौक़े ने पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

Loading...

इसके अलावा उपद्रवी सिर्फ यही शांत नहीं हुए बल्कि गुरुवार की सुबह दुर्गापुर इस्पात नगर में आर्टिलरी रोड पर भाजपा विधायक के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घरुई ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से तृणमूल समर्थित बदमाश उनके विभिन्न कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं। विधायक के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ किया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट ले गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page