Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने प्रधान कार्यालय सेवापुरी पर की बैठक, पदाधिकारियों ने लखनऊ चलने पर भरी हुकार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार
वाराणसी। राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने 10 जुलाई को प्रधान कार्यालय सेवापुरी पर बैठक बुलाई गयी थी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई लखनऊ में बैठक में चलने के लिए बात किया गया जिले के समस्त पदाधिकारी चलने के लिये हुकार भरा | प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोमवार को 11 बजे दिन मे गांधी भवन निकट रेजिडेसि लखनऊ मे बैठक आहूत की गई है | प्रदेश के समस्त प्रदेश के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवं जिला के समस्त पदाधिकारियों का बैठक बुलाई गई है |

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा के वित्तीय अधिकार एवं प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के संदर्भ में भी बात करेंगे |

Loading...

मुख्यमंत्री जी उत्कर्ष समारोह 21 दिसंबर लखनऊ में तमाम घोषणाओं के साथ यह भी कहे थे कि मनरेगा का डोंगल ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया जाएगा जबकि यह भी अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत को नहीं दिया गया है उस पर भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखेंगे | प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों द्वारा प्रधानों के साथ जो शोषण किया जा रहा है उस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा |

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जिला के पदाधिकारियों को अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक के लिए तत्काल बुलाई गई है इसमें वाराणसी जिला के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिह अपने जिले के समस्त पदाधिकारियों के साथ लखनऊ समय से उपस्थित रहेंगे | बैठक में जैसा हमारे प्रदेश के नेतृत्व का आदेश होगा हम सभी जिलाध्यक्ष लखनऊ से वापस होने के बाद अपने जिला में उसका फॉलो करेंगे |
जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के सामने गांव सभा में तमाम दिक्कतें आती हैं उससे उनको रूबरू कराएंगे क्योंकि हम सभी प्रधान के निधि के पैसे का बराबर शासन द्वारा अधिकारियों द्वारा कायाकल्प और मानदेय में खर्च कर दिया जा रहा है जिससे गांव सभा का बिकाश हम सब नहीं कर पा रहे हैं वाराणसी से जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के साथ चंदौली जिलाध्यक्ष पवन सिंह भदोही जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे एवं समस्त जिला के समस्त पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंचेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page