Connect with us

बलिया

राज्य कर्मचारियों के सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल अब 13 अगस्त को

Published

on

Loading...
Loading...

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे जिला स्तरीय चयन, 20 खेलों के खिलाड़ियों का होगा चयन

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि नई समय-सारिणी के अनुसार अब जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 18 एवं 19 अगस्त 2026 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल्स के माध्यम से एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, तैराकी, शतरंज, योगासन सहित कुल 20 खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन ट्रायल्स में केवल उत्तर प्रदेश सरकार के नियमित राज्य कर्मचारी ही भाग लेने के पात्र होंगे। स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी, पुलिस विभाग, शिक्षक तथा पंचायत कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को अपने विभागाध्यक्ष द्वारा जारी कार्यमुक्ति प्रमाण-पत्र तथा मानव सम्पदा आईडी की छायाप्रति जिला खेल कार्यालय, बलिया में जमा करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कर्मचारी जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page