Connect with us

पूर्वांचल

राज्यसभा सदस्य साधना सिंह ने किया पौधारोपण, पंडित कमलापति त्रिपाठी के विद्यार्थियों को वितरित किया पौधा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, चन्दौली में शनिवार को “वन महोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साधना सिंह, राज्य सभा सदस्य द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” के तहत आँवला के पौधे का रोपण किया गया तथा उनके द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया।

वन महोत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए जन-जागरुकता रैली की गयी। इसके अलावा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में दिलीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, सत्यपाल प्रसाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चकिया उप वन प्रभाग, प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा, प्रो० पंकज कुमार झा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page