Connect with us

वाराणसी

राजीव गांधी की प्रतिमा को होर्डिंग से ढकने पर कांग्रेस ने प्रशासन को चेताया

Published

on

Loading...
Loading...

“प्रतिमा नहीं, भविष्य का सपना ढका जा रहा है” : राघवेन्द्र चौबे

वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर लगातार होर्डिंग लगाने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में प्रतिमा का अपमान हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को कंप्यूटर और इंटरनेट के युग में पहुंचाने का सपना देखा था। आज उन्हीं के नाम पर डिजिटल प्रचार के होर्डिंग लगाकर उनकी प्रतिमा को ढक देना बेहद शर्मनाक है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बार-बार हो रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि राजीव गांधी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उनकी प्रतिमा पर होर्डिंग लगाना उनके योगदान और भारतीय राजनीति के स्वर्ण काल का अपमान है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि अब यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में आशुतोष पाण्डेय, पुलक त्रिपाठी, हसन मेहंदी कब्बन, रोहित दुबे, विनीत चौबे, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page