गोरखपुर
राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
ध्वजारोहण और माल्यार्पण के साथ हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गोरखपुर। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।
दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को किया नमन
कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी, डायरेक्टर श्रीमती परवीन रुस्तम, चेयरमैन एमडी शाह आलम, प्रधानाचार्या विभा सिंह और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश पर दिया जोर
समारोह में शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही सहभागिता
इस अवसर पर मनीष उपाध्याय, शमशाद, मनीष त्रिपाठी, संजीव, गगनदीप, विवेक, पाण्डेय, राशिद, जीतेन्द्र, मशीउल्लाह खान, रितेश, सियाराम, सलीम, सैयद, प्रियंका पाण्डेय, समीक्षा पाण्डेय, नूरी खान, प्रीति पाण्डेय, मरजीना, तनु, सुप्रिया, चंदा, नीलम, मोबीना, सुमन और जैसमीन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
