जौनपुर
युवक पर लाठी-डंडों से हमला, परिवार के कई लोग घायल
बक्सा के कुल्हनामऊ गांव में घर से पहले घेरकर मारपीट का आरोप, गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव में सोमवार को युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर से करीब 100 मीटर पहले कुछ लोगों ने शैलेश कुमार को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में शैलेश समेत परिवार के कई सदस्यों के घायल होने की सूचना है। गंभीर हालत में शैलेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, शैलेश किसी काम से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार की महिलाएं और बच्चे मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शैलेश के पिता के साथ भी रास्ते में मारपीट करने का आरोप है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से चले गए। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
