Connect with us

जौनपुर

डोभी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

चार किलोमीटर की यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, जगह-जगह हुआ स्वागत

डोभी (जौनपुर)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा डोभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह गोलू के नेतृत्व और महामंत्री संजय सोनकर के संयोजन में निकली यात्रा अटल पार्क बीरीबारी से शुरू होकर चंदवक स्थित गांधी पार्क तक गई।

Loading...

करीब चार किलोमीटर लंबी यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और अन्य राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

यात्रा में वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य उषा किरन, पूर्व जिला मंत्री डॉ. महेंद्र प्रजापति, आरडी चौधरी, मंडल प्रभारी अतुल कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page