Connect with us

मऊ

मौनी अमावस्या पर सरयू में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मऊ के दोहरीघाट स्थित मां सरयू की पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से मां सरयू की पूजा अर्चना की और हलवा-पूरी सहित अन्य प्रसाद अर्पित कर दीप, अगरबत्तियां और फूलों से भक्ति भाव व्यक्त किया। स्नान के बाद कई श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर सरयू को सेहरा अर्पित किया।

रामघाट, लक्ष्मण घाट, मातेश्वरी घाट, गौरी शंकर घाट, रामनगर घाट और ब्रह्मचारी बाबा कुटी घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने मौन रहते हुए पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद, नदी के किनारे बैठे जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दी गई।इसके बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए और मन्नतें मांगी।

मेला क्षेत्र में भारत माता मंदिर, राम-परशुराम मिलन मंदिर, गंगा मंदिर, और दिव्य ज्योति जैसे प्रमुख स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।सुरक्षा के मद्देनजर, मेला क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे। घाटों पर स्नान करते समय सुरक्षा की जिम्मेदारी कुशल नाविकों और पुलिसकर्मियों ने निभाई।

महिलाओं ने स्नान के बाद बाजारों में घरेलू सामान की खरीदारी की। मेला क्षेत्र के बीच से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था जबकि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग खुला रखा गया था। थाना प्रभारी ने नाव से निरीक्षण करते हुए सभी घाटों का जायजा लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page