Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यक्रम की माइक्रो लेवल प्लानिंग किया जाय-योगी आदित्यनाथ

कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए

मुख्यमंत्री ने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़े प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को वाराणसी आये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 7 जुलाई को वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के बाबत कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यक्रम की माइक्रो लेवल प्लानिंग करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम हो। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। गर्मी का मौसम है पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक के बोतल आदि कतई यूज न हो।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़े प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया। प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ सफाई व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष व डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सांस्कृतिक दल द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने आदि की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का विधानसभा निर्वाचन के बाद वाराणसी की यह पहली यात्रा है, यह पूरी तरह ऐतिहासिक होनी चाहिए।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन हेलीपैड पर आए और वहां से सीधे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन एवं डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा जनसभा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।
निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी0राम, विधायक सुनील पटेल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page