Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

गाजीपुर, 3 सितंबर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर पैदल गश्त की और लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

बाजारों में पुलिस ने किया पैदल गश्त

मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश दिया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा महिला संबंधी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Advertisement

संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम की चेकिंग

अभियान के तहत गाजीपुर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आगे भी जागरूकता और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page