Connect with us

जौनपुर

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज, 24 स्थानों का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुसार आगामी होली और रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण और विक्रय पर रोकथाम के लिए एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 06 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण और कार्रवाई की। इस दौरान कुल 24 स्थानों का निरीक्षण किया गया, 9 छापे मारे गए और 10 खाद्य नमूने एकत्र किए गए।

Loading...

इसके अलावा 7 सुधार नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई में सिरकोनी बाजार से पेड़ा, खोया, जगदीशपुर से तेल, दूध, जलालपुर से बर्फी, पेड़ा, खोया, कल्यानपुर कबूलपुर से इमली जेली, कचरी और जफराबाद से नमकीन के नमूने एकत्र किए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page